फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   entrance test, dyd programme

Jammu News: डिजाइन यूअर डिग्री कार्यक्रम में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 20 को

विज्ञापन
entrance test, dyd programme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में डिजाइन यूअर डिग्री कार्यक्रम में दाखिले के लिए 20 अगस्त को प्रवेश परीक्षा होगी। 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं। 40 सीटें निर्धारित की गई हैं। पहली बार शुरू किए कार्यक्रम में कड़ी स्पर्धा दिखेगी। चार वर्षीय कार्यक्रम में छात्रों को कौशल मजबूत करने का अवसर मिलेगा। नौकरी तलाश करने के बजाय उन्हें नौकरी देने के योग्य बनाने की दृष्टि से विशेषज्ञों ने पाठ्यक्रम तैयार किया है। दो साल पढ़ाई करने के बाद छात्र लक्ष्य तय कर सकेंगे कि उन्हें किस दिशा में जाना है। नई शिक्षा नीति के तहत तैयार रोजगारपरक पाठ्यक्रम छात्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। हाल ही विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद की बैठक में दाखिले और प्रवेश परीक्षा समेत अन्य नियमों पर मंथन किया गया है। संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी siiedc@jammuuniversity.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed