फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   entire class to write an essay on the same topic

गजब: पूरी क्लास ने एक टॉपिक पर लिख दिया निबंध

Sun, 03 May 2015 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 03 May 2015 11:11 AM IST
विज्ञापन
entire class to write an essay on the same topic

ललदेद वूमेन वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से शनिवार को जानीपुर में माई बेस्ट फ्रेंड मोबाइल के नाम से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें दिखाया गया कि किस प्रकार आज की युवा पीढ़ी मोबाइल को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती है और इसके किस तरह के दुष्परिणाम भी हो सकते हैं।

विज्ञापन


नाटक की शुरुआत में एक युवक हाथ में मोबाइल पकड़े और हेडफोन लगाए गए कक्षा में प्रवेश करता है। अंग्रेजी का टीचर विद्यार्थियों को माई बेस्ट फ्रेंड विषय पर निबंध लिखने के लिए कहता है।
विज्ञापन


जब शिक्षक निबंध को पढ़ते हैं तो पता चलता है कि ज्यादातर विद्यार्थियों ने निबंध में अपना बेस्ट फ्रेंड मोबाइल को लिखा है। शिक्षक यह देखकर हैरान रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक विद्यार्थियों से इसके बारे में पूछता है तो और विद्यार्थी जवाब देते हैं कि मोबाइल के जरिए उनको हर तरह की जरूरी जानकारी मिल जाती है। बस एक बटन दबाते ही दुनिया की हर तरह की जानकारी उनके पास होती है।


यह सब मुमकिन मोबाइल फोन से ही हो पाया है। शिक्षक विद्यार्थियों को समझाता और बताता है कि यह सिक्के का एक पहलू है, इसके दूसरे पहलू पर नजर डालो तो पता चलता है कि मोबाइल फोन से कई हानियां भी हैं।

मोबाइल फोन की रेडिएशन से सेहत पर असर पड़ रहा है। हेडफोन के तेज आवाज से कान पर असर पड़ रहा है। ज्यादा इस्तेमाल से आंखें खराब होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed