फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Enraged Lakshmana cut off Soorpanakha's nose

क्रोधित लक्ष्मण ने सूर्पणखा की काटी नाक

विज्ञापन
Enraged Lakshmana cut off Soorpanakha's nose
जम्मू। सैनिक कॉलोनी में रामलीला का मंचन जारी है। सोमवार को सूर्पणखा की नाक काटने के दृश्य का मंचन किया गया। सूर्पणखा वन में श्रीराम से विवाह का प्रस्ताव रखती है। भगवान राम द्वारा कही बार समझाने के बाद भी वह नहीं मानती है। इस पर क्रोधित होकर लक्ष्मण सूर्पणखा की नाक काट देता है। इसके बाद सूर्पणखा रावण के दरबार में जाती है और अपनी व्यथा सुनाती है।
विज्ञापन

श्री राम लीला क्लब सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था सैनिक कॉलोनी की ओर से आयोजित रामलीला की शुरूआत भरत-कैकयी के संवाद के साथ हुई। दोनों के संवाद से भावुक हो गए। भरत अयोध्या के राज सिंहासन पर बैठने से मना कर देता है। इसके बाद सूर्पणखा और श्रीराम संवाद का दृश्य मंचित किया गया। इसमें लक्ष्मण क्रोधित होकर सूर्पणखा की नाक काट देता है। घटना के बाद सूर्पणखा अपने भाई रावण के दरबार में जाती है और जानकारी देती है। बहन की स्थिति देखकर रावण क्रोधित हो जाता है और अपमान का बदलाना लेना चाहता है। सैनिक कॉलोनी में जारी रामलीला को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। रामलीला 15 अक्तूबर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed