{"_id":"5ddd35108ebc3e54a64f54a0","slug":"enforcement-directorate-possession-of-6-crore-property-of-zahoor-ahmad-watali-in-terror-funding-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त की जहूर वटाली की 6.20 करोड़ रुपये की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त की जहूर वटाली की 6.20 करोड़ रुपये की संपत्ति
Tue, 26 Nov 2019 07:52 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 26 Nov 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
ED
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को आतंकवाद के वित्त पोषण और धनशोधन के मामले में कश्मीर के व्यवसायी जहूर अहमद शाह वटाली और उनके परिवार के सदस्यों से संबंधित 6.20 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को कब्जे में ले लिया। ये संपत्तियां जमीन के पार्सल के रूप में हैं और ये जम्मू-कश्मीर के गांव सोझीठ गोरिपोरा, तहसील नरबल, जिला बडगाम में स्थित हैं।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुसार आतंकवाद के वित्त पोषण और धनशोधन के मामले में 31 अगस्त को भी कश्मीर के व्यवसायी जहूर वटाली की 1.73 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली थी। जहूर अहमद शाह वटाली के परिवार की 1.48 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति थी और दिल्ली में जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा में उसकी 25 लाख रुपये की जमा राशि को जब्त करने के लिए धनशोधन कानून के तहत आदेश जारी किए गए थे।
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और इसके प्रमुख हाफिज सईद के साथ कथित संबंध होने को लेकर व्यवसायी की जांच कर रहे हैं।