{"_id":"60abed728ebc3e6e8e2afcae","slug":"encrochment-vijaypur-news-jmu2359251124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम्यूनिटी हाल पर एक साल से म्यूनिसिपल कमेटी का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम्यूनिटी हाल पर एक साल से म्यूनिसिपल कमेटी का कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। कस्बे में जरूरतमंदों के लिए कम्यूनिटी हाल बनाया गया। ताकि कम पैसों में वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकें। मगर इसमें एक साल से म्यूनिसिपल कमेटी ने कब्जा जमा रखा है। इस कारण लोगों को सामुदायिक हाल का लाभ नहीं मिल पा रहा है और उन्हें वैवाहिक, धार्मिक या अन्य कार्यक्रम के आयोजन को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि इस संबंध में कई बार उपायुक्त को भी अवगत कराया गया। उसके बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यही कहा जा रहा है कि जो म्यूनिसिपल कमेटी की पुरानी इमारत है वह जर्जर है, इस कारण इसको कुछ समय के लिए शिफ्ट किया गया है। मगर न तो पुरानी इमारत की मरम्मत हुई और न ही सामुदायिक हाल को खाली किया गया। इस कारण नेताओं, संगठनों, पंचों सरपंचों और गरीब लोगों ने एक बार फिर नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश शर्मा, उपायुक्त अनुराधा गुप्ता, और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की है कि गरीबों की परेशानी को देखते हुए सामुदायिक हॉल को तत्काल खाली किया जाए। ताकि लोगों की परेशानी हल हो सके।
------
जैसे ही कोई इमारत मिल जाएगी तो विजयपुर सामुदायिक हाल को खाली करा दिया जाएगा। म्यूनिसिपल कमेटी को वहां शिफ्ट कर दिया जाए ताकि गरीबों की परेशानी को हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-अनुराधा गुप्ता, उपायुक्त