{"_id":"60184a338ebc3e32852b869e","slug":"encrochment-samba-news-jmu2281884188","type":"story","status":"publish","title_hn":"घगवाल में अतिक्रमण के खिलाफ चला पील पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घगवाल में अतिक्रमण के खिलाफ चला पील पंजा
विज्ञापन
सांबा। जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए सोमवार को घगवाल में प्रशासन ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान घगवाल अस्पताल मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बनी दुकानों को तोड़ा गया। कई को चेतावनी देकर कहा गया कि वह स्वयं ही अतिक्रमण हटा लें। इस अवसर पर एसडीएम रामकेश शर्मा, तहसीलदार रमन चलोत्रा और प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटाया। एसडीएम ने चेतावनी देकर कहा कि सब डिवीजन घगवाल में जिन लोगों ने अतिक्रमण किया है अब उनके खिलाफ करवाई की जाएगी।
घगवाल में चलाया जाएगा अतिक्रमण विरोधी अभियान
सांबा। घगवाल के नृसिंह मंदिर के आसपास अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को अभियान चलाया जाएगा। एसडीएम ने चेतावनी दी है कि लोग स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा लें और सरकारी जमीन खाली कर दें। अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद