फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encrochment

बाना चक में तालाब की जमीन पर किया जा रहा कब्जा

विज्ञापन
encrochment
विजयपुर। पंचायत चक्क सलारिया के सरपंच विजय कुमार बाबा ने बताया कि बाना चक में प्राचीन तालाब पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। जब स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दी तो इसकी शिकायत राजस्व विभाग से की गई। उसके बाद एसडीएम चंद्रप्रकाश कोतवाल को भी फोन पर सूचना दी गई। उन्होंने तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम को बाना चक भेजा और निशानदेही करने के लिए कहा।
विज्ञापन

विजय कुमार बाबा ने बताया कि कुछ दिन से सांबा जिले में भूमाफिया सक्रिय हो गए हैं। जिला प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण लोग तालाब की जमीन पर अतिक्रमण कर रहे हैं। उन्होंने उपायुक्त अनुराधा गुप्ता से अपील की है कि इस ओर ध्यान दिया जाए। क्योंकि यह प्राचीन तालाब पर्यावरण को दुरुस्त रखने के लिए बनाए गए थे। भू माफिया इन पर कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन

------
जैसे ही हम लोगों के पास बाना चक में तालाब की जमीन पर कब्जे की शिकायत मिली तो राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया और निशानदेही के लिए कहा गया। जो लोग इसमें दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चंद्रप्रकाश कोतवाल, एसडीएम, विजयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed