{"_id":"624218c20009ed3d2c41108e","slug":"encrochment-jammu-city-news-jmu2566620197","type":"story","status":"publish","title_hn":"छन्नी हिम्मत, कनक मंडी, और मुट्ठी में अवैध ढांचे ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छन्नी हिम्मत, कनक मंडी, और मुट्ठी में अवैध ढांचे ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नगर निगम की ओर सोमवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में छन्नी हिम्मत, कनक मंडी और मुट्ठी स्थित सूर्य विहार क्षेत्र में कार्रवाई कर अवैध ढांचे गिराए गए। यह कार्रवाई नगर निगम के आयुक्त के निर्देश पर हुई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को जम्मू नगर निगम ने छन्नी हिम्मत और पुराने शहर कनक मंडी क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर सीओबीओ अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत अतिक्रमण अभियान चलाया। इसमें छन्नी हिम्मत में अनधिकृत रूप से बनाए गए पिल्लरों को ध्वस्त किया गया है। साथ ही पहली मंजिल पर बनाई गई दीवारों को तोड़ा गया है। कनक मंडी में एक विवादित फर्श स्लैब को तोड़ा गया है। यहां पर सड़क तंग है, जिस कारण मजदूरों की मदद से अवैध ढांचे गिराए गए। यह कार्रवाई जेएमसी अधिकारियों की देखरेख में और एसडीपीओ सिटी, एसएसपी जम्मू और डीसी की ओर से तैनात ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में हुई है। इसके अलावा मुट्ठी के सूर्य विहार क्षेत्र में भी अवैध रूप से बनाए गए घर की दीवारों को ढहाया गया है।
बिना अनुमति न बनाए भवन
आयुक्त जेएमसी ने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध निर्माण करने से बचें। जम्मू नगर निगम से भवनों के नक्शे पास करवाए। आनलाइन अनुमति ली जा सकती है। अवैध भवनों को तोड़ दिया जाएगा। अतिक्रमण और नियमों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।