{"_id":"63b5ed083de0a720d91c5fa9","slug":"encrochment-drive-jammu-city-news-jmu275838179","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कनाल रोड में फुटपाथ से हटाया अतिक्रमण, सीढ़ियां- थड़े तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कनाल रोड में फुटपाथ से हटाया अतिक्रमण, सीढ़ियां- थड़े तोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। ज्यूल चौक से कनाल हेड तक बुधवार को फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान दुकानों के आगे बनाई सीढ़ियां और थड़े भी तोड़े गए। जिला प्रशासन की ओर से दोपहर तीन बजे कार्रवाई की गई। इस दौरान एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी भी तैनात रहे।
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सड़क के किनारे फुटपाथ और नालियां बनाई जा रही है।
एक तरफ काम पूरा हो चुका है जबकि दूसरी ओर फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण काम रुक गया था। जिला प्रशासन के आदेश पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई करीब एक घंटा तक चली। इस दौरान 12 दुकानों के आगे से सीढ़ियां और थड़े हटाए गए। इस दौरान दुकानदारों ने ऐतराज भी जताया हालांकि कार्रवाई जारी रही।
सहायक आयुक्त राजस्व मनीषा ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत काम चल रहा है। अतिक्रमण हटाया जा रहा है। फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।