{"_id":"6351bd342ab20660e7733e0a","slug":"encrochment-drive-jammu-city-news-jmu2705996199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चला पीला पंजा, 11 अवैध दुकानें और खोखे हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चला पीला पंजा, 11 अवैध दुकानें और खोखे हटाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मंडलायुक्त कार्यालय जम्मू के पास वीरवार को सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को हटाया गया। सुबह होते ही राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के वहां पर पहुंच गई। टीम ने 10 कनाल जमीन से 11 अवैध दुकानें और खोखे हटाए। हालांकि इसका खोखा चलाने वालों ने विरोध जरूर किया, लेकिन जेसीबी ने खोखों को हटा दिया। वीरवार सुबह दुकानदारों के पहुंचने से पहले ही जेसीबी वहां पहुंच गई थी।
उपायुक्त अवनी लवासा का कहना है कि उक्त लोगों ने अवैध रूप से निर्माण किया हुआ था। वहीं, दुकानदारों और खोखा चलाने वालों का आरोप है कि एक धर्म विशेष को निशाना बनाकर यह कार्रवाई की गई है। दुकानदारों और खोखा चलाने वालों ने मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर नारेबाजी की और प्रदर्शन भी किया।
जिला उपायुक्त ने बताया कि कुछ लोगों ने अस्थायी ढांचे बनाए थे और कुछ ने स्थायी। इन लोगों को कहा भी गया थी कि वे खुद ही अपने अवैध निर्माण तोड़ें, लेकिन ये लोग नहीं मानें। विभाग को मजबूर होकर खुद ही अवैध निर्माण को तोड़ना पड़ा। वहीं, जमीन को खाली करवाने के बाद विभाग ने अपनी जमीन के दावे वाला बोर्ड स्थापित कर दिया है, ताकि भविष्य में कोई इस पर कब्जा न करे। यदि किसी ने ऐसा किया तो इसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इसके पहले नगर निगम की ओर से भी शहर में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की थी।