{"_id":"6352f7b3b92c0c1b7846841a","slug":"encrochment-akhnoor-news-jmu2707390140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों और दस्ते के साथ ही हुई कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों और दस्ते के साथ ही हुई कहासुनी
विज्ञापन
अखनूर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दौरान दुकानदारें और टीम में होती बहस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। कस्बे में प्रशासन और नगरपालिका ने शुक्रवार को बाजारों में फुटपाथों और सड़कों से अतिक्त्रस्मण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानदारों का फुटपाथ पर रखा समान जब्त किया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का दुकानदारों ने विरोध किया। इसको लेकर अतिक्रमण हटाओ दस्ते और दुकानदारों काफी तकरार और कहासुनी हुई। दुकानदारों का कहना था कि यह त्यौहारी सीजन चल रहा है, ऐसे में अतिक्रमण की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।
शनिवार को नायब तहसीलदार विद्या सागर और नगर पालिका ईओ रावेंद्र शर्मा अगुवाई में कस्बे के मेन बाजार, राजा बाजार, बस अड्डा और फव्वारा चौक सहित अन्य बाजारों में अतिक्रमण हटाना शुरू किया गया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। टीम ने बाजारों में कई जगहों से अतिक्रमण हटाकर समान जब्त किया। इसी मुहिम के विरोध में मेन बाजार में कई दुकानदार आ गए और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध करने लगे। इसे लेकर दुकानदारों और कर्मचारियों के साथ कहासुनी हो गई। दुकानदारों ने कहा त्यौहारों का सीजन शुरू हुआ है। प्रशासन और नगरपालिका की तरफ से अतिक्रमण हटाने की याद आई, जबकि पिछले दिनों जब बाजारों में मंदी का दौर था, तब अतिक्रमण हटाने की ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए थी। दुकानदारों ने कहा कि नगरपालिका को दुकानदारों को विश्वास में लेकर चलना चाहिए।
उन्होंने बताया कि दिवाली के मात्र चार दिन हैं। इस दौरान अतिक्रमण हटाना ठीक नहीं है। इस दौरान तो दुकानों को और भी बेहतर तरीके से सजाया जाता है, ऐसे में कुछ सामान दुकान की सीमा से बाहर भी रख दिया जाता है। पर्व समाप्त होने के बाद यह दुकानदारों द्वारा स्वयं ही हटा लिया जाता है। नगरपालिका की इसमें एक तरफा कार्रवाई रही है। उन्होंने कहा कि दिवाली सबसे बड़ा त्यौहार है, जिस पर दुकानदार से लेकर एक फडी और रेहड़ी वालों को भी आय का स्रोत बनाकर परिवार का पालन पोषण करता है, जबकि नगर पालिका त्यौहारों के सीजन पर कार्रवाई नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार विद्या सागर ने बताया कि हलवाई, ढाबे की जांच सहित अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई गई। ईओ रावेंद्र शर्मा ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले कई दुकानदारों को चेतावनी दी और चालान किए।
खाद्य आपूर्ति विभाग के टीएसओ अंचल सिंह ने बताया कि हलवाई, ढाबे सहित अन्य खानपान की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करके 4800 रुपये जुर्माना किया।
नगरपालिका ने कस्बे के बाजारों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर 4200 रुपये जुर्माना किया और खाद्य आपूर्ति विभाग ने 4800 रुपये जुर्माना किया।