{"_id":"61afb85ec5e9ac4c5c503605","slug":"encrochment-akhnoor-news-jmu2493812130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अखनूर बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ चलाई मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने अखनूर बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ चलाई मुहिम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। कस्बे के विभिन्न बाजारों में मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस ने मुहिम चलाई। इस दौरान कई जगहों से अतिक्रमण हटाया और छह रेहड़ियां जब्त की।
मंगलवार को एसडीपीओ वरुण जंडियाल और थाना प्रभारी हिलाल अजहर की अगुवाई में टीम ने कस्बे के बस अड्डा, मेन चौक, निर्दोष चौक सहित अन्य बाजारों का दौरा कर बिना मास्क चल रहे लोगों के चालान किए और फु टपाथ पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चलाते हुए रेहड़ियों और फड़ियों को हटाया। मुख्य बाजार से समान भी जब्त किया। इस दौरान छह रेहड़ियां जब्त कीं और कई को चेतावनी भी दी। अतिक्रमण की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया।
एसडीपीओ वरुण जंडियाल ने बताया बाजारों में अतिक्रमण के चलते आवाजाही करने से हो रही परेशानी पर कार्रवाई की गई। यह आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद