फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encrochment

म्यूनिसिपल कमेटी की टीम ने अतिक्रमण हटाने की समीक्षा की

विज्ञापन
encrochment
बाजार में अतिक्रमणा की समीक्षा करने पहुंची म्यूनिसिपल कमेटी की टीम।
अखनूर। कस्बे के बाजारों में अतिक्रमण हटाने को लेकर 110 दुकानदारों को नोटिस देने की समय सीमा खत्म होने पर म्यूनिसिपल कमेटी की टीम ने मंगलवार को राजा बाजार में अतिक्रमण हटाने की समीक्षा की। दुकानदारों को नालियां और फुटपाथ खाली करने के हिदायतें दीं। हालांकि टीम ने तोड़फोड़ नहीं की और दो दिन का और समय दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को म्यूनिसिपल कमेटी के खिलाफ वर्जी इंस्पेक्टर कुलदीप शर्मा की अगुवाई में टीम ने मुख्य चौक से राजा बाजार में अतिक्रमण हटाने की समीक्षा की। इसमें कई दुकानदारों को अपने स्तर पर अतिक्रमण हटाने को कहा गया। कुछ दुकानदारों ने टीम के आने पर फुटपाथों पर रखा समान हटा लिया। इस पर बाजार में लोगों की आवाजाही बिना रोकटोक जारी रही। इससे पूर्व लोगों को राजा बाजार में आवाजाही करने में रोकटोक आती थी। म्यूनिसिपल कमेटी ने टीम ने कई दुकानदारों को नालियां खाली करने और अतिक्रमण हटाने के लिए भूमि चिह्नित की और हिदायतें नहीं मनाने पर कमेटी द्वारा कार्रवाई करने के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

सनद रहे कि म्यूनिसिपल कमेटी ने मुख्य चौक से राजा बाजार में अतिक्रमण और नालियां में पानी की निकासी नहीं होने पर 110 दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की जाए
अखनूर। कस्बे के राजा बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर पहले फेज में 110 दुकानदारों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया में कई दुकानदार विरोध में आ गए हैं। उन्होंने म्यूनिसिपल कमेटी से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
दुकानदार थोडू राम शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी पर व्यापार में मंदी का दौरा चल रहा। कमेटी बेवजह अतिक्रमण की होड़ में दुकानदारों को तंग कर रही है। कमेटी को अतिक्रमण हटाने की मुहिम में दुकानदारों को विश्वास में लेना चाहिए। तभी कोई कार्रवाई करे।
विजय गुप्ता ने कहा कि म्यूनिसिपल कमेटी और प्रशासन को अतिक्रमण दुकानदारों को चिह्नित करके कार्रवाई की जानी चाहिए। मगर कमेटी एक तरफा कार्रवाई करने पर अड़ी है, जो गलत है।

दुकानदार अशोक लंगर ने बताया कि मुख्य चौक से राजा बाजार तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के साथ म्यूनिसिपल कमेटी को पूरे कसबे में निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। न कि कुछ खास दुकानों को चिह्नित करके कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कस्बे में अतिक्रमण विकराल रूप धारण कर चुका है, जिससे लोगों को परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed