फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encrochment

बाड़ी ब्राह्मणा में पैर पसारता जा रहा है अतिक्रमण

विज्ञापन
encrochment
बाड़ी ब्राह्मण। कस्बा इन दिनों अतिक्रमण से जूझ रहा है। इसका मुख्य कारण है कि प्रशासन और म्यूनिसिपल कमेटी का ध्यान नहीं दिया जाना है। इस वजह से लोग दुकानों के आगे सामान सजाकर लगा रहे हैं। मुख्य बाजार की बात करें तो दुकानदारों ने अपना सामान दुकान में कम और बाहर ज्यादा रखा होता है। इस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। भीड़ ज्यादा होने से भी राहगीरों को परेशानी होती है। दूसरी ओर कस्बे के जितने भी फुटपाथ हैं उन पर सभी दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया हैं।
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण भी अक्सर जाम की स्थिति रहती है। मुख्य चौक फ्लाईओवर के नीचे गाड़ियां अवैध रूप से खड़ी नजर आती हैं, जिसके ऊपर भी यातायात विभाग कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। अतिक्रमण और पार्किंग की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं, जिससे लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता है। इससे पहले भी म्यूनिसिपल कमेटी से अधिकारियों द्वारा कहा गया था कि जल्द ही कस्बे में पार्किंग की सुविधा मुहैया करा दी जाएगी, जिस पर अभी तक काम नहीं हो पाया है। अधिकारियों द्वारा कहा गया था कि जल्द ही हम ड्राइव चलाएंगे, जिससे कस्बे को अतिक्रमण मुक्त कराया दिया जाएगा। दूसरी ओर रेहड़ी फड़ी वालों ने अपनी मर्जी से स्थान नियुक्त कर लिए हैं। इससे भी जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

------
लॉकडाउन से पहले स्थिति काफी नियंत्रण में थी। जैसे ही अनलॉक हुआ लोगों की आदत बिगड़ गई है। हम जल्द ही इस पर ड्राइव चलाने वाले हैं। जो भी लोग अतिक्रमण किए हुए हैं, उनका चालान भी करेंगे। उसके बावजूद भी कोई नहीं समझता तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जोधराज, ईओ, म्यूनिसिपल कमेटी, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed