फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encrochement state land

Jammu News: सिंचाई विभाग ने कब्जाधारियों को दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश

विज्ञापन
encrochement state land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। उप जिले में सिंचाई विभाग की नहर के किनारे लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इनसे जमीन खाली कराने के लिए सिंचाई विभाग ने उन्हें नोटिस भेजकर निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द विभाग की जमीन से वह अतिक्रमण हटा लें।
सिंचाई विभाग के एईई विनोद मेहरा ने बताया कि विभाग की तरपु से निर्धारित सीमा में कब्जा करने वालों के खिलाफ 16 फरवरी से अभियान शुरू किया जाएगा। यह मरालिया डी-10 मुख्य रणबीर नहर से आरंभ करने के साथ माइनर नहरों तक चलाया जाएगा। अभियान के दौरान हर प्रकार के अवैध निर्माण के अलावा नहर की सीमा में की जा रही अवैध काश्त, आड़ आदि को भी हटाया जाएगा। विभाग ने नोटिस के माध्यम से नहर की सीमा के संबंध में पूरी जानकारी देने के लिए नोटिस में इसका प्रावधान रखा गया है। वहीं नहर के किनारे कई लोगों द्वारा विभाग की और कार्रवाई करने के पहले ही अतिक्रमण हटाए जाने के लिए तैयारियां की जा रही है। नहरों में कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जाएगी। ताकि नहर का पानी दूषित न हो। जिन स्थानों से नहर गुजरती है, वहां के स्थानीय लोगो द्वारा घरों व दुकानों से निकलने वाला कूडा फेंका जाता है।
विज्ञापन

नहर के पानी की चोरी रोकने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से सूची बनाने का निर्देश जारी किया गया, ताकि किसानों को सीमा के अंतिम छोर तक पानी आपूर्ति हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed