{"_id":"659080b790ba3e7de206f9fb","slug":"encroachment-problem-in-city-jammu-news-c-10-jam1008-272123-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: फुटपाथ पर व्यापार, सड़क पर राहगीर, व्यस्त चौकों में हालात खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: फुटपाथ पर व्यापार, सड़क पर राहगीर, व्यस्त चौकों में हालात खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में फुटपाथों पर सामान बिक रहा है। लोग मजबूरन सड़कों पर चलने के लिए मजबूर हैं। नगर निगम ने फुटपाथ का निर्माण राहगीरों की सुविधा के लिए करवाया था, जिसका फायदा अब दुकानदार उठा रहे हैं। ऐसे में हादसों में बढ़ोतरी हो रही है। ज्यूल चौक, बीसी रोड स्थित फ्लाईओवर, गुम्मट बाजार, सिटी चौक में फुटपाथ पर चलने के लिए जगह नहीं है। कई बार नगर निगम की ओर से सामान जब्त किया गया, लेकिन फड़ी वाले फिर काम कर रहे हैं। इसके बावजूद बड़ी कार्रवाई नहीं हो रही। व्यस्त चौकों में हर रोज हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। हालत यह है कि कहीं पर सब्जी बेचने वालों ने डेरा लगाया है तो किसी जगह पर फास्ट फूड बेचा जा रहा है। जैसे ही निगम की टीमें कार्रवाई करती हैं तो फड़ी वाले आनन-फानन में सामान समेट लेते हैं। दो दिन तक तो फुटपाथ सही रहते हैं, बाद में फिर सामान बिकना शुरू हो जाता है।
नहीं लगी रेलिंग, येलो लाइन भी दरकिनार
नगर निगम ने 2018 में फुटपाथ के किनारों पर रेलिंग लगाने का फैसला लिया था। इसके बाद सर्वे हुआ मगर काम शुरू नहीं हो पाया। इसी तरह दुकानों के बाहर येलो लाइन लगाई गई। इसके बाहर सामान नहीं रखा जा सकता, पर ऐसा हो नहीं रहा। ज्यूल चौक निवासी ओंकार सिंह ने कहा कि हाल ही में फुटपाथ का निर्माण किया गया है। हालात यह हैं कि फिर से सामान फुटपाथ पर बेचा जा रहा है। यहां पर मेटाडोर स्टैंड है। भीड़ ज्यादा रहती है। सड़कों पर लोग चलने से हादसे हो रहे हैं। गुम्मट निवासी सुरजीत सिंह ने कहा कि फुटपाथ पर रविवार को तो सामान बिकता ही है मगर अब अन्य दिनों में भी दुकानदारी सजाई जा रही है।
कार्रवाई समय-समय पर की जा रही है। फुटपाथ पर सामान नहीं बेचने दिया जाएगा। फिर से अभियान शुरू कर जुर्माना लगाएंगे।
- राहुल यादव, आयुक्त, नगर निगम