फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encroachment drive

Jammu News: नरवाल में झुग्गियां हटाने के विरोध में उतरा स्वदेशी जागरण मंच

विज्ञापन
encroachment drive
- पीड़ित बोले - सामान समेटने की मोहलत नहीं दी, कपड़ा व जमा पूंजी भी दब गई
विज्ञापन


- नाले के पार नगर निगम और प्रशासन से रहने के लिए मांगी जगह
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नरवाल में अवैध रूप से बनाई गई झुग्गियों को नगर निगम ने जमींदोज कर दिया है। इनमें रह रहे परिवारों के समर्थन में स्वदेशी जागरण मंच आगे आया है। प्रभावित परिवार मंच के प्रांत संपर्क प्रमुख अजय सिंह चंदेल से मिले थे। इसके बाद प्रांत संपर्क प्रमुख ने शुक्रवार को बस्ती का दौरा किया। यहां इन्होंने इन मजदूर परिवारों जो कि छत्तीसगढ़ से आकर यहां मजदूरी कर रहे हैं,न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत प्रमुख अजय सिंह चंदेल ने बताया कि वेब मॉल के पास झुग्गियां बनाकर रहने वाले परिवार मजदूर हैं और यहां रहकर मेहनत-मजदूरी कर रहे हैं। किसी प्रकार की गैर सामाजिक गतिविधियों में उनकी कोई संलिप्तता नहीं है। नगर निगम को उजाड़ने से पहले कम से कम सामान समेटने की मोहलत देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि वह नगर निगम आयुक्त से शनिवार को मिलकर इन सभी के पुनर्वास की मांग करेंगे। नरवाल में वेब मॉल के पास बस्ती में लगभग 150 से अधिक मजदूरों के परिवार कार्रवाई के बाद बेघर हो गए हैं। शुक्रवार को दिन भर मजदूर परिवार अपना सामान मलबे से चुनते नजर आए। पूछने पर विजय साहू, बाबू लाल, सनत, रविशंकर व श्याम लाल ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों ने यदि पूर्व में बता दिया होता तो वे अपना सामान पहले हटा लेते। इस तरह नुकसान न होता, अब सारे कपड़े, बर्तन व जमा पूंजी मलबे में दब गई है। सभी ने कहा कि उनका इरादा किसी सरकारी जमीन पर कब्जा करने का नहीं है। कोई पक्का निर्माण नहीं किया है।
विज्ञापन

नगर निगम यदि यहां से जमीन खाली कराना चाहता है तो नाले के उस पार खाली जगह पर रहने की अनुमति दे। इससे मजदूर परिवारों का आशियाना नहीं छिनेगा। ठंड में बच्चोंं को लेकर कहां जाएंगे। शनिवार को सभी लोग नगर निगम आयुक्त से मिलकर अपनी समस्या के समाधान की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed