फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encroachment drive

Jammu News: बिक्रम चौक से सतवारी तक चलाया अतिक्रमणमुक्त अभियान, 4 टिप्पर सामान और रेहड़ियां जब्त

विज्ञापन
encroachment drive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। शहर में फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए शनिवार दोपहर 1ः30 बजे अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने बिक्रम चौक से सतवारी तक करीब 11 किमी में कार्रवाई को अंजाम दिया। ट्रैफिक पुलिस द्वारा गलत पार्किंग को लेकर 33 चालान किए गए। बिक्रम चौक से एशिया चौक तक फुटपाथ पर दुकानों को हटाया गया। फ्रूट और जूस की रेहड़ियों को जब्त किया गया। टीम के आते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। गांधी नगर में अधिकारियों ने रेहड़ी जोन में लाइसेंस नहीं मिलने पर रेहड़ियों को जब्त किया। गांधी नगर कॉलेज के सामने दुकानों के बाहर से जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। सड़कों और खंभो से होर्डिंग्स गाड़ियों में भरे गए। 25 दुकानों का सामान 4 टिप्परों में ले जाया गया। इससे पहले गुम्मट बाजार, रघुनाथ बाजार, ज्यूल चौक, कृष्णा नगर, केनाल रोड, तालाब तिल्लो मेन चौक तक कार्रवाई की गई थी। एसडीएम अतुल शर्मा दत्त ने कहा कि सुचारू यातायात और राहगीरों की सुविधा के लिए फिर उन जगहों पर अभियान चलाया जाएगा, जहां पहले कार्रवाई हो चुकी है। कई लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed