{"_id":"65738367c9121a4f040621c2","slug":"encroachment-action-jammu-news-c-10-jam1008-258063-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एक ही रात निक्की तवी में बना दिया मकान और दो दुकानें, ढांचा ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एक ही रात निक्की तवी में बना दिया मकान और दो दुकानें, ढांचा ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। निक्की तवी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध निर्माण को ढहा दिया। राजस्व विभाग की भूमि पर दो दुकानें और घर का निर्माण किया गया था। हैरत की बात तो यह है कि छत छोड़ कर बाकी का पूरा ढांचा खड़ा कर दिया गया, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार को एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि सामने टीन लगाकर पीछे घर बनाया था जबकि दो दुकानों का निर्माण भी किया गया था। इसके बाद पुलिस की टीम ने राजस्व विभाग को बुलाया। नायब तहसीलदार संजीवन शर्मा की देखरेख में निर्माण ढांचा ढहाया गया।
बता दें निक्की तवी में पहले से अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कई ढांचे बनाए जा चुके हैं जिन्हें तोड़ने के लिए कई बार विवाद हुआ है। नवाबाद पुलिस स्टेशन के एसएचओ जतिंदर राणा का कहना है कि एक ही रात लोहे का टीन लगाकर निर्माण किया गया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि निर्माण किसने करवाया है। फिलहाल जांच की जा रही है। मौके पर कार्रवाई के दौरान न तो कोई मालिक पहुंचा और न ही किसी ने विरोध किया।