फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter with terrorists in khrew search operation on all night 

ख्रीव में आतंकियों के साथ मुठभेड़ पूरी रात इलाके में चला सर्च ऑपरेशन

Tue, 10 Dec 2019 03:27 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 10 Dec 2019 03:27 AM IST
विज्ञापन
Encounter with terrorists in khrew search operation on all night 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के ख्रीव में सोमवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच रविवार रात हुई मुठभेड़ के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकलने में सफल रहे। मुठभेड़ के बाद आस-पास के इलाकों को घेरे में लेते हुए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पूरी रात चले सर्च आपरेशन के दौरान कुछ हाथ न लगने पर 12 घंटे बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


जिले के ख्रीव के शीर गांव में रविवार देर रात को सुरक्षाबलों को कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ  की ओर से रात 10 बजे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन


घेरा सख्त होने पर रात 12 बजे इलाके में छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। करीब 20 से 25 मिनट तक दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग जारी रही। बाद में फायरिंग रुक गई और इलाके में सन्नाटा पसर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ के बाद अतिरिक्त बलों को बुलाकर आस-पास के इलाकों को घेरे में ले लिया गया। सोमवार की सुबह आस-पास के इलाकों में आतंकियों को ढूंढ निकालने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। दोपहर तक चले तलाशी अभियान में आतंकियों का कोई सुराग हाथ न लगने पर अभियान स्थगित कर दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed