फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter unway in jammu kashmir kupwada sector militant killed

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा के जंगलों में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

Thu, 12 Jul 2018 12:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 12 Jul 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
encounter unway in jammu kashmir kupwada sector militant killed
सेना और आतंकियों में मुठभेड़ - फोटो : फाइल

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कांडी के जंगलों में मंगलवार शाम से चल रही मुठभेड़ में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। मंगलवार शाम से ही सेना घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। बुधवार को आतंकियों से मुठभेड़ में 3 पैर कमांडो का एक जवान भी शहीद हो गया था। वहीं अभी घने जंगलों में ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन


मंगलवार शाम से ही कुपवाड़ा के कांडी गांव में स्थानीय लोगों ने शाम 5 बजे के करीब गोलियों की गूंज सुनी थी। जिसकी सूचना उन्होंने सुरक्षाबलों को दी। जिसके बाद से ही सेना ने सर्च ऑपरेशन चला रखा है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि 47 आरआर के जवानों ने जंगल में कुछ आतंकियों को निशाना बनाया था। मगर जंगल घना होने की वजह से वह भागने में सफल हो गए थे।
विज्ञापन

 
सर्च ऑपरेशन के दौरान एक पैरा कमांडो हुआ था शहीद 
सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से मुठभेड़ में 3 पैरा कमांडो विंग का एक सिपाही शहीद हुए थे। सूत्रों के मुताबिक जवान का नाम मुकुल मीना है। अभी सेना ने शहीद जवान के नाम की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी के पास से हथियार और भारी गोला-बारूद बरामद 
सेना के अधिकारीयों ने बताया कि मारा गया आतंकी लश्कर-ए-तैयबा का है। उसके पास से एके-47 सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद और गोलियां बरामद हुई हैं। सूत्रों की माने तो यह आतंकी पाकिस्तानी बताया जा रहा है। इसके कई साथी अभी जंगल में छिपे बैठे हैं। जिनकी तलाश में सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed