फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sopore Encounter underway in Hardshiva area of Sopore jammu kashmir

जम्मू-कश्मीरः सोपोर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्द ढेर, दो एके-47 बरामद

Thu, 25 Jun 2020 07:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Jun 2020 07:29 AM IST
विज्ञापन
Sopore Encounter underway in Hardshiva area of Sopore jammu kashmir
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर कर दिए गए हैं। सेना की 22-आरआर, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम अंजाम दिया। इसी के साथ इस साल अबतक 110 आतंकियों का सफाया हो गया है। वहीं, इस महीने सबसे अधिक 35 आतंकी मारे गए हैं।

माह   मारे गए आतंकवादी
जनवरी             18
फरवरी               07
मार्च                   07
अप्रैल   28
मई                   15
जून   35
मारे गए कुल आतंकी 110

बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में दो से तीन आतंकी मौजूद हैं। इस सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने भी मोर्चा संभाला। कई घंटे तक चली मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराने में सुरक्षाबलों ने सफलता पाई। मारे गए आतंकियों के पास से दो एके-47 बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः अमेरिकी एम-4 राइफल बनी आतंकियों का पसंदीदा हथियार, जानिए इसमें ऐसा क्या है खास?

बता दें कि आतंकियों के सफाए से सीमा पार बैठे आतंकी सरगना बौखलाए हुए हैं। इसी बौखलाहट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ओर से सुरक्षाबलों को निशाना बनाए जाने की साजिश रची जा रही है। घाटी में खात्मे की कगार पर पहुंच चुके आतंकी संगठन आईईडी हमले करने की फिराक में हैं।

इस बात की जानकारी दो ही दिन पहले बडगाम में जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि इनपुट मिला है कि आतंकी संगठन सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी विस्फोट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जवान पूरी तरह से सतर्क हैं।

सिंह ने कहा कि पाकिस्तान जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के  आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में है। वह इन आतंकियों को नौशेरा, राजोरी, पुंछ, कुपवाड़ा और केरन सेक्टर से घुसपैठ कराना चाहता है। लेकिन हमारे जवान सतर्क हैं। सुरक्षाबलों के बीच बेहतरीन समन्वय है।

बता दें कि आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए ही पाकिस्तानी सेना संघर्षविराम का उल्लंघन कर रही है। सूत्रों के अनुसार फरवरी 2020 से लेकर अब तक पाकिस्तान ने अकेले राजोरी और पुंछ जिलों में एलओसी पर 270 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया। 30 से अधिक बार आतंकियों को घुसपैठ कराने की कोशिश की, लेकिन हर बार सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed