फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter underway between Security forces and terrorists in Pulwama district

J&K: मुठभेड़ के दौरान पत्थरबाजों ने काटा बवाल, 7 की मौत, 3 आतंकी ढेर

Sat, 15 Dec 2018 09:28 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 15 Dec 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
Encounter underway between Security forces and terrorists in Pulwama district
पुलवामा में इनकाउंटर - फोटो : ANI
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार, इस दौरान अभी तक तीन आतंकी मारे गए हैं। जबकि एनकाउंटर में एक जवान भी शहीद हो गया। यह मुठभेड़ अब भी जारी है।
विज्ञापन


मारे गए आतंकी की पहचान वाटेंड जहूर ठोकर उर्फ फौजी के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा हुआ है। मोस्ट वॉन्टेड आतंकी जहूर ठोकर पहले सेना में था और 2016 में आतंक की राह पर चल पड़ा था।
विज्ञापन


एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों और पत्थरबाजों में झड़प, सात की मौत, इंटरनेट सेवा बंद
इस एनकाउंटर के बाद इलाके के युवाओं ने सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया। इस झड़प में 7 पत्थरबाजों की मौत हो गई है। एतिहातन इलाके में इंटरनेट और बारामूला-बनिहाल रेल सेवा को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षाबलों को पुलवामा के खारपुरा के एक सेब बागान में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा हुआ पाकर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबल के जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया।
 

 

पूरे एनकाउंटर में हईं 11 मौतें

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को एक मुठभेड़ स्थल के समीप एकत्रित हुई उग्र भीड़ को तितर बितर करने के लिए सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में सात नागरिक मारे गए। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी भी मारे गए और सेना का एक जवान शहीद हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह सिर्नू गांव में हुई जब सुरक्षाबलों ने सेना से भागे हुए जहूर अहमद ठोकेर समेत तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया रिपोर्टों के आधार पर इलाके की घेराबंदी कर दी।

उन्होंने बताया कि जैसे ही ठोकेर के मुठभेड़ में फंसे होने के बारे में खबरें फैली तो लोगों ने मुठभेड़ स्थल पर जुटना शुरू कर दिया। ठोकेर इसी गांव का था। अधिकारियों ने बताया कि तीन आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ही मुठभेड 25 मिनट में खत्म हो गई लेकिन सुरक्षाबल तब मुश्किल में पड़ गए जब लोगों ने सेना के वाहनों पर चढ़ना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि लोगों को चेतावनी देने के लिए हवा में गोलियां भी चलाई गईं लेकिन उससे भी उग्र भीड़ रुकी नहीं जिससे सुरक्षाबलों को उन पर गोलियां चलानी पड़ी।

घटना में सात नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ठोकेर पिछले साल जुलाई में उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के गंटमुल्ला इलाके में सेना की शाखा से लापता हो गया था। वह अपनी सर्विस राइफल और तीन मैगजीन के साथ फरार हो गया था तथा आतंकवादी संगठन में शामिल हो गया था।

सुरक्षाबलों ने कहा कि वह पुलवामा जिले में कई हत्याओं में शामिल था। दो अन्य आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया जबकि दो अन्य जवानों की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने दक्षिण कश्मीर के चारों जिलों में मोबाइल इंटरनेट सुविधाएं बंद कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed