फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter started in tujan village pulwama

Encounter in Pulwama: पुलवामा में मुठभेड़, सब इंस्पेक्टर की हत्या में शामिल आतंकी समेत दो ढेर

Tue, 21 Jun 2022 12:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Jun 2022 12:49 PM IST
सार

पुलवामा मुठभेड़ में आतंकी मार गया है, जो कि जैश-ए-मोहम्मद के साथ जुड़ा था और सब इंस्पेक्टर फारूक मीर की हत्या में शामिल था।

विज्ञापन
encounter started in tujan village pulwama
पुलवामा में मुठभेड़ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी को मारे गए हैं। मुठभेड़ पुलवामा के दुजान गांव में हुई। सुरक्षा बलों को यहां कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी। इस मुठभेड़ में दो दहशतगर्द का सफाया हो गया है।

विज्ञापन


आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि पुलवामा मुठभेड़ में दो आतंकी मार गए हैं। इनमें से एक की पहचान माजिद नजीर के तौर पर हुई है। आतंकी माजिद जैश-ए-मोहम्मद के साथ जुड़ा था और सब इंस्पेक्टर फारूक मीर की हत्या में शामिल था।
विज्ञापन

20 दिनों में दहशतगर्दों के खिलाफ 15 ऑपरेशन

जून में 20 दिनों में दहशतगर्दों के खिलाफ 15 ऑपरेशन चलाए गए। इनमें सात पाकिस्तानी समेत 27 आतंकियों का सफाया किया गया। सीमा पार हैंडलरों के इशारे पर काम कर रहे आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। इसके 19 आतंकी मारे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों के पारिस्थितिकी तंत्र पर चोट

घाटी में आतंकियों के खिलाफ ही अभियान नहीं चल रहा, बल्कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए उनके पारिस्थितिकी तंत्र पर चोट की जा रही है ताकि बंदूक उठाने के लिए युवाओं को कोई बरगला न सके। इसी रणनीति के तहत जमात से जुड़े स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। आरोप है कि इन स्कूलों से हिंसा का दुष्चक्र रचा जाता रहा है। वर्ष 2008, 2010 व 2016 की हिंसा में इन स्कूलों की भूमिका को एसआईए की जांच में संदेह के घेरे में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed