फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter started between militants and security forces in nowpora nadigam area of shopian

जम्मू-कश्मीर : शोपियां में एएसआई पर गोली बरसाने वाला हिजबुल आतंकी मुठभेड़ में ढेर

Thu, 03 Feb 2022 04:07 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 03 Feb 2022 04:07 AM IST
सार

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से एक एके -47 राइफल, एक ग्रेनेड और चार मैगजीन बरामद की गई हैं। मारे गए आतंकी की शिनाख्त शोपियां के बोंगम निवासी उमर इशफाक मलिक उर्फ मूसा के रूप में हुई है। वह ए श्रेणी का आतंकी है।

विज्ञापन
Encounter started between militants and security forces in nowpora nadigam area of shopian
घाटी में तैनात जवान। - फोटो : एएनआई

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने एक दिन पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) शब्बीद अहमद पर गोलियां चलाने वाले हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी को सुरक्षाबलों ने 24 घंटे के अंदर मुठभेड़ में मार गिराया।

विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से एक एके -47 राइफल, एक ग्रेनेड और चार मैगजीन बरामद की गई हैं। मारे गए आतंकी की शिनाख्त शोपियां के बोंगम निवासी उमर इशफाक मलिक उर्फ मूसा के रूप में हुई है। वह ए श्रेणी का आतंकी है। मूसा ने पुलिस अफसर पर अमीशिजिपोरा में मंगलवार को उस समय गोलियां मारी थीं जब वह मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकी छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद 34 और 44 राष्ट्रीय राइफल्स,सीआरपीएफ की 14वीं बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष दस्ते की संयुक्त टीम ने शोपियां जिले के नौपोरा नदीगाम गांव को घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों को भागने से रोकने के लिए सुरक्षाबलों ने गांव में आने-जाने का रास्ता बंद कर दिया। इस दौरन छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया। मारा गया आतंकी उमर इशफाक मलिक वर्ष 2000 से सक्रिय था तथा आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से पिछले साल नवंबर में जुड़ा था।


कई आतंकी हमलों में शामिल था
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आतंकी मूसा सुरक्षा बलों पर हमले और अमीशिजिपोरा शोपियां में सहायक उप निरीक्षक शब्बीर अहमद पर हाल में हुए हमले समेत कई नागरिक अत्याचारों में शामिल था। मलिक ने भोले-भाले युवाओं को आतंकी गुटों और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed