{"_id":"573226f24f1c1bdf6e919bd3","slug":"encounter-start-in-handwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: हंदवाड़ा में एक जवान शहीद, कल शाम से मुठभेड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: हंदवाड़ा में एक जवान शहीद, कल शाम से मुठभेड़ जारी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 11 May 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंदवाड़ा के वाटसर इलाके में मंगलवार की रात इलाके में छिपे आतंकियों से मुठभेड़ चल रही है । इलाके में दो से तीन आतंकियों के घिरे होने की खबर है। इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है।
विज्ञापन
आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जवान को एयरलिफ्ट करके श्रीनगर के आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया था। जहां पर उसकी मौत हो गई। शहीद होने वाले 21 राष्ट्रीय राइफल्स के इस जवान का नाम ओमवीर सिंह हैं।
विज्ञापन
इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर 21 राष्ट्रीय रायफल्स तथा पुलिस ने क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाया हुआ है। इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस पर सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षा बलों ने मंगलवार रात से इलाके को पूरी तरह घेर रखा है, ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग न निकलें। अंधेरे की वजह से आपरेशन में दिक्कतें आ रही थी जिसके चलते रात में ऑपरेशन कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। आज सुबह फिर से सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरु हुई जो फिलहाल जारी है।
गौरतलब है कि दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में 7 मई को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए थे।