फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter injammu kashmir

जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में आतंकियों और सेना के बीच फिर मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Wed, 06 May 2020 08:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 May 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
Encounter injammu kashmir
demo pic - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। देर रात से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर रखा है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के शार गांव में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि घेरा सख्त होने पर आतंकियों ने हमला बोल दिया, जिसका सेना ने करारा जवाब दिया। अभियान जारी है। 
विज्ञापन

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। इस दौरान सीआरपीएफ की 181वीं बटालियन का एक जवान और चार स्थानीय नागरिक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि जवान के घायल होने की अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

इससे पहले सोमवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए थे। हमले में चार जवान घायल भी हुए थे। कार सवार दहशतगर्दों ने सीआरपीएफ पार्टी को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। सीआरपीएफ जवानों की जवाबी कार्रवाई से दहशतगर्द मौके से भाग निकले। इस हमले की जिम्मेदारी द रिजिंटेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है।

Trending Videos

घटना के बाद सीआरपीएफ, सेना और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सूत्रों के अनुसार इस इलाके से सटे क्रालगुंड का एक आतंकी गनी भाई क्रालगुंड और आसपास के इलाकों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता है। कुछ साल सक्रिय रहने के बाद उसने आत्मसमर्पण कर दिया था। पिछले डेढ़ साल से वह दोबारा सक्रिय हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed