फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter in Zinpanchal, Chari Sharief in Budgam Jammu-Kashmir between militants and security forces

बडगाम में तीन आतंकी ढेर, भारी बर्फबारी के बीच 12 घंटे से अधिक चली मुठभेड़

Mon, 21 Jan 2019 10:49 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 21 Jan 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
encounter in Zinpanchal, Chari Sharief in Budgam Jammu-Kashmir between militants and security forces
- फोटो : फाइल

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ इलाके में भारी बर्फबारी के बीच सोमवार को 12 घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। इनसे भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है। फिलहाल मारे गए आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। कड़ाके की ठंड, बर्फबारी और अंधेरे के चलते जवानों को आपरेशन को अंजाम देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
सोमवार की सुबह सुरक्षाबलों को चरार-ए-शरीफ के हापतनार इलाके में 2 से 3आतंकियों की मौजूदगी की सूचना प्राप्त हुई। इसके आधार पर सेना की 53 राष्ट्रीय राइफल्स(आरआर), सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने करीब 7:30 बजे इलाके की घेराबंदी की। साथ ही तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख इस पहाड़ी इलाके में बनाए गए आतंकी ठिकाने (हाइड आउट) में से आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन


सेना के सूत्रों ने बताया कि आतंकियों ने हाइड आउट के दरवाजे के आगे कुछ ऐसी चीज लगा रखी थी जिसके चलते न तो गोली उन तक पहुंच पा रही थी और न ही ग्रेनेड अंदर जा रहा था। इसके चलते सुरक्षाबलों ने बर्फ से ढके इस हाइड आउट को विस्फोट कर उड़ाने की रणनीति बनाई। दोपहर बाद इस हाइड आउट को विस्फोटक से उड़ा दिया गया। सुरक्षा बलों को उम्मीद थी कि विस्फोट में आतंकी मारे गए होंगे। वे शव बरामद करने के लिए आगे बढ़े तो आतंकियों ने दोबारा से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में तीन आतंकी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो स्थानीय आतंकियों के मारे जाने की अफवाह पर हिंसा
मुठभेड़ के दौरान दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के दो स्थानीय आतंकियों के मारे जाने की अफवाह फैल गई। इसके चलते जिले के राजपोरा, मुरन और काकपोरा इलाके में हिंसा भड़क उठी। सुरक्षा बलों पर जमकर पत्थरबाजी की गई। इलाके में दुकानें आदि बंद हो गई। इस बीच सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए पुलवामा और बडगाम जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed