फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter in Kishatwar security forces killed three terrorists operation continues

Encounter in Kishatwar: किश्तवाड़ के छात्रू में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी

Fri, 11 Apr 2025 11:05 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किश्तवाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किश्तवाड़ Published by: विकास कुमार Updated Fri, 11 Apr 2025 11:05 PM IST
सार

अन्य आतंकियों की तलाश में जंगल में सेना, पुलिस व सीआरपीएफ जवानों के साथ पैरा कमांडो भी उतारे गए हैं। एसएसपी आमोद अशोक नागपुरे ने कहा, जंगल में कई और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। 

विज्ञापन
Encounter in Kishatwar security forces killed three terrorists operation continues
Terrorist Attack - फोटो : PTI

विस्तार

किश्तवाड़ जिले के उपमंडल छात्रू के जंगल में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है। आतंकियों की तलाश में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। खोजी कुत्ते भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन

तीन आतंकी पाकिस्तानी
सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर छात्रू में नायदगाम के जंगलों में पिछले तीन दिनों से आतंकियों की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे आतंकियों के साथ संपर्क हुआ और गोलीबारी शुरू हो गई। मुठभेड़ में तीन आतंकी को मार गिराया गया। बताया जा रहा है कि मारे गए आतंकी पाकिस्तान के सैफुल्लाह मॉड्यूल का हिस्सा थे। यह वही मॉड्यूल है जिसने 15 जुलाई 2024 को डोडा में सेना की टीम पर घात लगाकर हमला किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ महीने से सक्रिय थे आतंकी
वहीं, अन्य आतंकियों की तलाश में जंगल में सेना, पुलिस व सीआरपीएफ जवानों के साथ पैरा कमांडो भी उतारे गए हैं। एसएसपी आमोद अशोक नागपुरे ने कहा, जंगल में कई और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। ऊंचे पहाड़ों, नीचे नदी और घने जंगल के कारण यह बहुत दुर्गम इलाका है। इसके बावजूद बहादुर जवान सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, घेरे में आए आतंकी इन जंगलों में पिछले 8 से 9 महीने से सक्रिय हैं।

विज्ञापन

आतंकियों के खात्मे तक जारी रहेगा ऑपरेशन
किश्तवाड़, डोडा व रामबन रेंज के डीआईजी श्रीधर पाटिल ने कहा, किश्तवाड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। क्षेत्र में अन्य आतंकी घेर लिए गए हैं। जब तक वे सभी समाप्त नहीं हो जाते, ऑपरेशन जारी रहेगा।

आतंकियों की तलाश में जोफड़ में भी खंगाले जंगल
जोफड़ के कुलतियां में बुधवार को हुई मुठभेड़ के बाद से आतंकियों की तलाश शुक्रवार को भी जारी रही। पुलिस और सुरक्षाबल जंगलों को खंगाल रहे हैं। अभियान का दायरा बढ़ाया गया है। 9 अप्रैल को जोफड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ तीन घंटे मुठभेड़ चली थी। इसके बाद आतंकी भाग निकले। तभी से अभियान चलाया जा रहा है। माना जा रहा है कि आतंकी जंगल में प्राकृतिक गुफा में छिप गए हैं या अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए हैं। आतंकियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों के साथ रामनगर थाना के प्रभारी पूर्व सिंह भी पुलिस जवानों के साथ जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed