{"_id":"5f6970081143b931834907cf","slug":"encounter-in-chrar-i-sharief-area-of-budgam-terrorist-killed-by-security-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बडगाम में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बडगाम में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी
Tue, 22 Sep 2020 09:01 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 22 Sep 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : भारतीय सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के बडगाम के चरार-ए-शरीफ इलाके में सोमवार शाम को शुरू हुई मुठभेड़ अब भी जारी है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही इस मुठभेड़ में मंगलवार सुबह एक आतंकी को मार गिराया गया है। हालांकि फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
सोमवार शाम को इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने चरार-ए-शरीफ इलाके को घेर लिया था और आतंकियों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुठभेड़ में एक को ढेर किया गया है।Jammu and Kashmir: One unidentified terrorist neutralised by security forces in an ongoing encounter in Chrar-i-Sharief area of Budgam
— ANI (@ANI) September 22, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कल शाम को अंधेरे के कारण ऑपरेशन को रोक दिया गया था। सुबह होते ही फिर से इसे शुरू किया गया। कल शुरुआती मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हो गया था, जिन्हें बाद में 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया गया कि चरार-ए-शरीफ इलाके में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। जिस जगह पर आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी वहां पहुंचते ही आतंकियों ने सेना पर फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने भी फायरिंग की, जिसमें एक आतंकी मारा गया।