फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter in Wanigam Payeen Kreeri area of Baramulla two terrorists killed

Jammu Kashmir: बारामुला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, घाटी में 24 घंटे में चार दहशतगर्द ढेर

Thu, 04 May 2023 11:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 May 2023 11:28 AM IST
सार

बारामुला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। इससे पहले बुधवार को कुपवाड़ा जिले में एलओसी से सटे माच्छिल सेक्टर में दो घुसपैठियों को मार गिराया गया है।

विज्ञापन
Encounter in Wanigam Payeen Kreeri area of Baramulla two terrorists killed
Barmulla Encounter - फोटो : साकिव नबी

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला में गुरुवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में हो गई। इस दौरान दो आतंकियों को मार गिराया गया है। मारे गए दोनों आतंकी लश्करे तैयबा से जुड़े हुए थे और शोपियां के रहने वाले थे। उनके पास से एक एके 47 राइफल और एक पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


एसएसपी बारामुला आमोद अशोक नागपुरे ने बताया कि बारामुला पुलिस और 29आरआर और 2 बटलियन एसएसबी की एक संयुक्त टीम ने जिले के क्रीरी इलाके में रात में तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन


मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए। दोनों की पहचान शोपियां जिले के शाकिर मजीद नजर और हनान अहमद सेह के रूप में हुई है। दोनों इसी साल मार्च में आतंकवादी गतिविधियों  में शामिल हुए थे। उनके पास से एक एके-47 रायफल और एक पिस्टल बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Encounter in Wanigam Payeen Kreeri area of Baramulla two terrorists killed
Baramulla Encounter - फोटो : साकिव नबी

बुधवार को कुपवाड़ा में मारे गए थे दो आतंकी

इससे पहले बुधवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी से सटे माच्छिल सेक्टर में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान की एक और साजिश को नाकाम करते हुए दो घुसपैठियों को मार गिराया गया। बुधवार की सुबह मारे गए इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद समेत पाकिस्तानी करंसी बरामद हुई है।

सुरक्षाबलों ने यह कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार के दौरान की। सूत्रों के अनुसार घुसपैठियों के पास से नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं।सेना की 15वीं कोर के प्रवक्ता कर्नल एमरॉन मोसवी ने बताया कि मच्छिल सेक्टर की तरफ आतंकवादी लांच पैड से संभावित घुसपैठ की एसएसपी कुपवाड़ा ने विशिष्ट खुफिया जानकारी दी।

इस पर सैनिकों को एक मई से ही हाई अलर्ट पर रखा गया था। इस बीहड़ और अत्यंत दुर्गम क्षेत्र के लिए विशेष दल गठित किया गया था। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि सेना और एसओजी के जवानों को घुसपैठ के संभावित मार्गों पर तैनात किया गया। लगातार दो रात तक बारिश, खराब दृश्यता और तापमान में गिरावट के बावजूद जवान मोर्चे पर मुस्तैद रहे।
 
तीन मई की सुबह करीब साढ़े आठ बजे नियंत्रण रेखा के पास इस ओर सैनिकों ने घुसपैठ करने वाले आतंकियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने दो दहशतगर्दों को ढेर कर दिया।

मारे गए आतंकवादियों और संबद्ध आतंकी समूह की पहचान की जा रही है। यह सफल खुफिया इनपुट आधारित ऑपरेशन सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच घनिष्ठ तालमेल का एक और उदाहरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed