फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter broke out between terrorists and security forces in Kathua

Encounter : अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हीरानगर के जंगल में चार-पांच आतंकियों की घेराबंदी, तलाशी अभियान जारी

Mon, 24 Mar 2025 07:00 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विकास कुमार Updated Mon, 24 Mar 2025 07:00 AM IST
सार

सुबह होते ही सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान फिर शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
encounter broke out between terrorists and security forces in Kathua
कठुआ में मुठभेड़ - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर के सन्याल गांव के पास जंगल में चार से पांच आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया। रविवार शाम से इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई। एक बच्ची भी गोली लगने से घायल हुई है। हालांकि कल शाम छह बजे से गोलीबारी बंद है, लेकिन सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर रखा है। सेना ने इसे ऑपरेशन सन्याल नाम दिया है। सुबह होते ही सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान फिर शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम करीब पांच बजे सन्याल के ढोलका से सटे जंगली इलाके में लकड़ियां लेने गए दंपती ने सबसे पहले आतंकियों को देखा। आतंकियों ने उन्हें बंधक बनाने का प्रयास किया। हालांकि दोनों मौके से जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद उनकी सूचना पर एसओजी ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। घेराबंदी देखते ही आतंकियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। उधर, सेना, बीएसएफ और सीआरपीएफ ने पहुंचकर पूरे जंगल को घेर लिया। इलाके में ब्लैकआउट कर दिया गया। शाम छह बजे से गोलीबारी रुकी है।

पुंछ में दिखे संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान
पुंछ जिले के सुरनकोट में रविवार को संदिग्ध देखे जाने पर सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। सूत्रों के अनुसार सेना, पुलिस, एसओजी और सीआरपीएफ के जवानों ने दरा, सांगला, डन्ना और शाहसतार के जंगलों, नदी, नालों व खेतों को खंगाला। मेंढर के गुरसाई, मूरी, पठानातीर, छुंगा के इलाकों में भी छानबीन की गई। दोपहर बाद खनेतरटॉप में संदिग्ध हरकत देखी गई। यहां भी तलाशी अभियान शुरू किया गया है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने इसे नियमित अभियान बताया है।

हमले की कोशिश विफल, हथियार बरामद
भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा सुरनकोट पुंछ के सांगला टॉप से एक खुफिया-आधारित संयुक्त तलाशी अभियान में भारी हथियार, गोला-बारूद, आईईडी और नशीले पदार्थ बरामद किए गए। सुरक्षाबलों के मुताबिक इससे राजौरी और पुंछ क्षेत्र में एक बड़े आतंकवादी प्रयास को विफल कर दिया गया और उनकी परिचालन क्षमताओं को बाधित किया गया।


गौरतलब है कि मौसम में बदलाव के साथ ही सर्दी के चलते बिलों में छुपे बैठे आतंकी ऊंचाई वाले क्षेत्रों का रुख करते हैं। इसे देखते हुए सुरक्षाबल भी सतर्क हो जाते हैं ताकि आतंकियों का सफाया किया जा सके।

गोली लगने से एक बच्ची घायल
गोलीबारी में राधास्वामी आश्रम के पास रहने वाले बिहार निवासी मजदूर नागा की सात वर्षीय बेटी आंचल घायल हो गई। आंचल को हीरानगर उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ड्रोन की मदद से तलाशी जा रही आतंकियों की लोकेशन
गोलीबारी रुकने के बाद ड्रोन की मदद से जंगल में आतंकियों की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ कर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों का यह नया दल आया है। उधर, पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात अन्य आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए और ऑपरेशन पर पूरी नजर रखी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed