{"_id":"682ffe6be84d7fbebd02ac66","slug":"encounter-between-terrorists-and-security-forces-in-singhpora-continues-for-second-day-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Encounter: सिंहपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच चल रही मुठभेड़ दूसरे दिन भी जारी, कुछ आतंकी घिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Encounter: सिंहपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच चल रही मुठभेड़ दूसरे दिन भी जारी, कुछ आतंकी घिरे
Fri, 23 May 2025 10:20 AM IST
आकाश दुबे
एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 23 May 2025 10:20 AM IST
सार
सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली कि छात्रू के सिंहपोरा इलाके में आतंकी छिपे हैं। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है।
विज्ञापन
सिंहपोरा में मुठभेड़ जारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किश्तवाड़ के छात्रू के सिंहपोरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ लगातार दूसरे दिन भी जारी है। किश्तवाड़ के छात्रू के सिंहपोरा इलाके में चल रहे ऑपरेशन के दौरान कल ड्यूटी के दौरान एक जवान बलिदान हो गया था। आतंकी मुठभेड़ में बलिदान हुए सैनिक की पहचान सिपाही गायकर संदीप पांडुरंग निवासी करानाडी तहसील अकोला जिला अहमदनगर महाराष्ट्र के रूप में हुई है। रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। अभी तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की खबर है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली कि छात्रू के सिंहपोरा इलाके में आतंकी छिपे हैं। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। आतंकियों की संख्या तीन से चार है। पहलगाम घटना के पहले यहां इसी क्षेत्र में तीन आतंकियों को मार गिराया गया था।
विज्ञापन