फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between terrorists and security forces in Singhpora area of Kishtwar. Jaish group likely trapped in

Operation Trashi-1: किश्तवाड़ के जंगलों में मुठभेड़, आतंकियों ने फेंके ग्रेनेड, सेना ने दिया मुंहतोड़ जबाब

Sun, 18 Jan 2026 06:26 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़ Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 18 Jan 2026 06:26 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आतंकियों ने फायरिंग और ग्रेनेड हमला किया। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के अतिरिक्त जवानों को तैनात कर घेराबंदी की गई, और आतंकियों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
Encounter between terrorists and security forces in Singhpora area of Kishtwar. Jaish group likely trapped in
सुरक्षाबल। - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों के अनुसार, यह मुठभेड़ जिले के छात्रू क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सोनार गांव के पास घने जंगलों में उस समय शुरू हुई, जब सुरक्षा बल संयुक्त तलाशी अभियान चला रहे थे।

विज्ञापन

दोपहर के करीब शुरू हुए इस अभियान के दौरान सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम का सामना दो से तीन आतंकियों से हो गया। आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग की और घेराबंदी तोड़ने के लिए ग्रेनेड भी फेंके। जवानों ने पूरी मुस्तैदी के साथ जवाबी कार्रवाई की।

विज्ञापन

सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने इस अभियान को ऑपरेशन त्राशी-1 नाम दिया है। सेना ने बताया कि चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने अत्यंत पेशेवर तरीके से मोर्चा संभाला। मुठभेड़ स्थल पर सेना, सीआरपीएफ और पुलिस के अतिरिक्त जवानों को भेजकर घेराबंदी को और मजबूत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ में शामिल आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े बताए जा रहे हैं। इलाके में आतंकियों को ढूंढकर खत्म करने के लिए व्यापक तलाशी अभियान जारी है।

यह इस वर्ष जम्मू क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले 7 और 13 जनवरी को कठुआ जिले के बिलावर क्षेत्र के जंगलों में भी मुठभेड़ की घटनाएं सामने आई थीं।

गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी है और आतंकियों के खिलाफ अभियान को और तेज कर दिया गया है, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed