फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between terrorists and security forces in Poonch forests in Jammu-Kashmir

जम्मू-कश्मीर में पुंछ के जंगलों में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी

Mon, 18 Nov 2019 09:28 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 18 Nov 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
Encounter between terrorists and security forces in Poonch forests in Jammu-Kashmir
भारतीय सेना (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
पुंछ जिले के देहरागली के जंगलों में तलाशी अभियान के दौरान रविवार देर रात आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई के बाद संदिग्ध घने जंगलों में भागकर छिप गए। 
विज्ञापन


आतंकी देखे जाने की सूचना पर रविवार देर रात 12:30 बजे सुरनकोट पुलिस और एसओजी की टीमें माड़ा क्षेत्र में पहुंच गईं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। करीब दो बजे घने जंगलों में पहुंचने पर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


आधे घंटे तक जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी भाग गए। करीब ढाई बजे गोलीबारी थमने पर पुलिस ने तलाशी अभियान आगे बढ़ाया। सोमवार को देर रात तक ऑपरेशन जारी था।

देहरागली पुंछ एवं राजोरी जिले की सीमा पर स्थित है। सर्च ऑपरेशन में पुलिस, एसओजी और राष्ट्रीय राइफल के जवान शामिल हैं। एसएसपी पुंछ रमेश अंगराल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि देहरागली से लगते अप्पर माड़ा क्षेत्र में कुछ संदिग्ध मौजूद हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

2006 में तीन विदेशी आतंकी मारे गए थे
जिस क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, उस क्षेत्र में 2006 में भी आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान सुरक्षाबलों ने तीन विदेशी आतंकियों को मार गिराया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed