Kulgam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान का बलिदान
Kulgam Encounter Today : अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मोदेरगाम गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुलगाम जिले के मोदेरगाम गांव में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मोदेरगाम गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया। जिसके अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना की 9 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।
उन्होंने कहा कि जैसे ही जवानों की संयुक्त टीमें संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ीं, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की, जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों के मुताबिक इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। बता दें कि अमरनाथ शुरू होने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली मुठभेड़ हुई है। 29 जून को अमरनाथ यात्रा शुरू हुई थी।
An encounter started at Modergam Village of Kulgam District. Police and Security Forces are on the job: Kashmir Zone Police pic.twitter.com/GtzHGEg8PU
— ANI (@ANI) July 6, 2024