जम्मू-कश्मीर में दो जगह मुठभेड़: बारामूला में सुरक्षाबलों ने ढेर किए तीन आतंकी, किश्तवाड़ में दो जवान बलिदान
जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ जारी है। बारामूला के चक टप्पर क्रेरी पट्टन इलाके में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। इससे पहले, किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गए और दो बलिदान हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। फिलहाल इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है, साथ ही तलाशी अभियान चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, बारामूला के चक टप्पर क्रेरी पट्टन इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने तीन आंतकियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। उधर, किश्तवाड़ में भी सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
इससे पहले शुक्रवार को किश्तवाड़ से 45 किलोमीटर दूर छात्रू इलाके में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान बलिदान हो गए। दो अन्य गंभीर रूप से घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर के कमान अस्पताल पहुंचाया गया। छात्रू अस्पताल के इंचार्ज डॉ. अशरफ गिरी ने दो जवानों के बलिदान की पुष्टि करते हुए बताया कि पार्थिव शरीर संबंधित सैन्य यूनिट को भेजे गए हैं।#WATCH जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
विज्ञापन विज्ञापन
(वीडियो वर्तमान समयानुसार नहीं है।) pic.twitter.com/I8KuxnNq4j — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2024
छात्रू इलाके के नायद गांव के ऊपरी इलाके के पिंगनाल दुग्गदा जंगल क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन शाहपुरशाल चलाया था। घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग में चार जवान घायल हो गए। घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। फायरिंग शुरू होने पर सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाला और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।
उधर, मुठभेड़ शुरू होने के बाद किश्तवाड़ के साथ ही डोडा जिले में भी अलर्ट कर दिया गया है। अतिरिक्त नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा बलों की ओर से जगह-जगह औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है। मुठभेड़ स्थल पर फोर्स को भेजा गया है।
पडिहारना में भी मुठभेड़ के बाद भाग निकले थे आतंकी
सूत्रों के अनुसार किश्तवाड़ में पिछले काफी समय से कुछ आतंकी बड़ी घटना के अंजाम देने की फिराक में हैं। कुछ समय पहले पडिहारना के नवनटु इलाके में भी आतंकी देखे गए थे, जहां दोनों तरफ गोलीबारी हुई थी। इसमें आतंकी भागने में सफल हो गए थे।
दो दिन पहले बसंतगढ़ में मारे गए थे दो पाकिस्तानी आतंकी
इससे पहले बुधवार को उधमपुर के बसंतगढ़ में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया गया था। मारे गए आतंकियों से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.