फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter between terrorists and security forces in Bann toll plaza on Jammu-Srinagar highway

जम्मू-कश्मीर: सीआरपीएफ पोस्ट पर हमला, तीन आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

Fri, 31 Jan 2020 09:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 31 Jan 2020 09:12 AM IST
विज्ञापन
encounter between terrorists and security forces in Bann toll plaza on Jammu-Srinagar highway
सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा - फोटो : ANI

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागरोटा के बन इलाके में टोल प्लाजा पर शुक्रवार तड़के चार आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। इस मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकी मारे गए हैं। जबकि एक की तलाश के लिए अभियान जारी है। गोलीबारी में एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया।

विज्ञापन


नागरोटा के बन इलाके में टोल प्लाजा से एक ट्रक गुजर रहा था। इस दौरान सुरक्षाबलों को ट्रक में सवार लोगों की गतिविधि संदिग्ध लगी। सुरक्षाबलों ने ट्रक की तलाशी लेने की बात कही। इसी दौरान ट्रक सवार आतंकियों ने टोल प्लाजा के पास बने सीआरपीएफ पोस्ट पर हमला कर दिया। फायरिंग करने के साथ ही आतंकी पास के जंगल में घुस गए।
विज्ञापन


आनन-फानन में सुरक्षाबलों ने आतंकी के खिलाफ अभियान शुरू किया। जवानों और आतंकियों के बीच चली इस मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। वहीं एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं चौथे आतंकी की तलाश में अभियान जारी है। जंगल के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह के मुताबिक, मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं। फायरिंग के बाद ये आतंकी जंगल में भाग गए थे। फिलहाल एक आतंकी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा पर श्रीनगर जा रहे एक ट्रक को तड़के पांच बजे रोका गया, जिसके बाद ट्रक में छिपे चार आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया था।


डीजीपी ने बताया कि इस मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकी मार गिराए गए हैं। जिनके पास से छह हथियार बरामद हुए हैं। ट्रक चालक और परिचालक दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है। साथ ही जंगल में छिपे एक अन्य आतंकी की तलाश में अभियान जारी है। संदेह है कि यह आतंकी कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से दाखिल हुए हों। आतंकियों के पास से अमेरिकन कोल्ट एम-4 कार्बाइन, दो एक-74, तार काटने वाला कटर, साथ ही एक रेडियो सेट भी बरामद हुआ है जिसके जरिए आतंकवादी सीमा पार बैठे अपने आकाओं से निर्देश पाते थे। वहीं आतंकियों के पास से पाकिस्तान निर्मित दवाइयां और चॉकलेट भी बरामद हुई हैं।

हमले के बाद हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही नागरोटा में सभी स्कूलों को एहतियातन बंद रखने का आदेश जारी कर दिए गए हैं।

 

आतंकियों ने हाईवे को घाटी पहुंचने का रुट बनाया था। आपको बता दें कि पहले भी झज्जर कोटली में इसी तरह ट्रक से श्रीनगर जा रहे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की थी। जिसके बाद मुठभेड़ हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed