फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kupwara Encounter Today: Encounter Between Security Forces And Terrorists Jumagund Area Of LOC

Jammu-Kashmir Encounter: कुपवाड़ा LoC पर मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर, सीमापार से घुसपैठ करने की फिराक थे

Fri, 16 Jun 2023 10:06 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 16 Jun 2023 10:06 AM IST
सार

Kupwara Encounter Today News: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। आतंकियों के पास से हथियार समेत चीजें बरामद हुई हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। 

विज्ञापन
Kupwara Encounter Today: Encounter Between Security Forces And Terrorists Jumagund Area Of LOC
फाइल फोटो - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाते हुए पांच पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया गया। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रातभर चली मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।

इससे पहले 13 जून को माच्छिल सेक्टर में दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर किए गए थे। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेना के अधिकारी गिरीश कालिया ने बताया कि एलओसी पर जमागुंड इलाके में घुसपैठ की सूचना पर सुरक्षा बलों ने कई जगहों पर मोर्चा लगाया था।

विज्ञापन


इस दौरान रात एक बजे देखा गया कि पांच आतंकी घुसपैठ कर इस पार दाखिल होने की कोशिश कर रहे हैं। सीमा में आने पर आतंकियों को ललकारा गया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से एक एक कर पांच आतंकी मार गिराए गए। मारे गए आतंकियों की पहचान तथा तंजीम का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पास से पांच एके सीरीज की राइफल, मैगजीन तथा डे-नाइट विजन गॉगल्स बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि खुफिया आधारित ऑपरेशन से यह स्पष्ट हो गया है कि सेना तथा पुलिस के बीच आपसी तालमेल से किसी भी ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जा सकता है।


इससे आतंकी संगठनों के छद्म युद्ध तथा घाटी की शांति को भंग करने की साजिश का पता चलता है। यह संघर्ष विराम की शर्तों के उल्लंघन का भी पर्दाफाश करता है। सुरक्षा बल कश्मीर में शांति तथा सौहार्द को भंग करने के किसी भी प्रयास को नाकाम करने में सक्षम हैं। इससे पहले सुबह एडीजीपी विजय कुमार ने ट्वीट कर बताया कि पांच विदेशी आतंकियों को मार गिराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed