{"_id":"66f960fb12d844b7ef036776","slug":"encounter-between-security-forces-and-terrorists-in-rajouri-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri Encounter: कठुआ के बाद अब राजोरी में आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri Encounter: कठुआ के बाद अब राजोरी में आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा
Sun, 29 Sep 2024 07:45 PM IST
आकाश दुबे
एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 29 Sep 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बाद अब राजोरी में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद राजोरी के थानामंडी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मनैल गली में सुरक्षा बलों द्वारा एक तलाशी अभियान चलाया गया। इस बीच आतंकियों की ओर से गोलीबारी शुरू हो गई, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
विज्ञापन
उधर, कठुआ जिले के एक दूरदराज के गांव में चल रहे अभियान में रविवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी का शव आज दोपहर बिलावर के कोहग मांडली इलाके में मुठभेड़ स्थल से बरामद किया गया। गांव में तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन