फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between security forces and terrorists in Poonch

J&K Encounter: पठानातीर में लगातार तीसरे दिन मुठभेड़, एक दहशतगर्द के मारे जाने की आशंका; सर्च ऑपरेशन जारी

Mon, 16 Sep 2024 11:44 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 16 Sep 2024 11:44 PM IST
सार

सूत्रों के अनुसार, सोमवार शाम करीब चार बजे पठानातीर के जंगल में छिपे तीन संदिग्ध आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक गोलीबारी कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई, जो आधे घंटे तक जारी रही।

विज्ञापन
Encounter between security forces and terrorists in Poonch
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुंछ में मेंढर के पठानातीर में लगातार तीसरे दिन सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच आधे घंटे गोलीबारी हुई। इसमें एक आतंकी के मारे जाने की सूचना है। हालांकि इसकी अधिकृत रूप से कोई पुष्टि नहीं की गई है। शनिवार से आतंकियों के साथ चल रही मुठभेड़ में अब तक पांच बार फायरिंग हो चुकी है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, सोमवार शाम करीब चार बजे पठानातीर के जंगल में छिपे तीन संदिग्ध आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक गोलीबारी कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई, जो आधे घंटे तक जारी रही। गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान और घेराबंदी को कड़ा कर दिया है। 
विज्ञापन


बता दें, शनिवार देर रात को तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ रविवार को पूरा दिन जारी रही थी। सोमवार को भी सुरक्षा बलों का अभियान जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कठुआ, उधमपुर में घेरा कसता देख डोडा भागे आतंकी
बनी सब डिवीजन के नुकनाली इलाके में रविवार दोपहर आतंकियों की ओर से एसओजी के जवानों पर की गई फायरिंग के बाद से तलाशी अभियान जारी है। संभावना है कि कठुआ और उधमपुर की ओर से घेरा कसता देख आतंकी अपनी लोकेशन बदलकर डोडा की ओर निकल रहे हैं। इसे देखते हुए सुरक्षाबलों ने इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन दूसरे दिन भी जारी रखा। हालांकि देर शाम तक इसमें कोई भी कामयाबी हाथ नहीं लगी है। तलाशी अभियान में आधुनिक तकनीक के साथ-साथ ह्यूमन इंटेलीजेंस की भी मदद ली जा रही है। आबादी से दूर इस इलाके में आतंकियों की मौजूदगी को भांपते हुए सुरक्षाबल पिछले तीन महीने से इन इलाकों को खंगाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed