Jammu Kashmir Encounter: कुपवाड़ा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया है। मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। मौके से हथियार बरामद हुए हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुपवाड़ा के जुमागुंड गांव से कुछ आतंकी भारत की सीमा में प्रवेश करने की फिराक में हैं। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है। आईजीपी कश्मीर ने बताया कि मारे गए दहशतगर्द प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े थे। आतंकियों की पहचान की जा रही है। मौके से हथियार और गोला-बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया गया है।
#KupwaraEncounter | All three terrorists were neutralized, affiliated with proscribed terror outfit LeT. Identification being ascertained. Incriminating materials including arms & ammunition recovered: IGP Kashmir
(File pic) pic.twitter.com/TcoqzExQ8Y — ANI (@ANI) May 26, 2022
बारामुला में जैश के तीन पाकिस्तानी आतंकी ढेर, पुलिस का जवान शहीद
इससे पहले, कल यानि बुधवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला के करीरी इलाके में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुठभेड़ में जैश-ए- मोहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मारा गिराया था। इस मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान भी शहीद हो गया। मारे गए तीनों आतंकी श्रीनगर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। दहशतगर्दों के पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है।
इस साल अब तक 22 पाकिस्तानी आतंकी मारे गए
इससे पहले मंगलवार को कश्मीर में आतंकियों ने दो वारदातों को अंजाम दिया। श्रीनगर में आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी को निशाना बनाया। वहीं, कुलगाम में दहशतगर्दों ने सीआरपीएफ और पुलिस की नाका पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया। दोनों वारदातों में आतंकी भागने में सफल रहे थे।