फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between security forces and terrorists in Kathua

Kathua Encounter: कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पंजतीर्थी इलाके में छिपे आतंकी

Mon, 31 Mar 2025 11:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 31 Mar 2025 11:18 PM IST
सार

सोमवार देर रात कठुआ के पंजतीर्थी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकी के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। लगातार गोलीबारी जारी है।

विज्ञापन
Encounter between security forces and terrorists in Kathua
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्ज दरिया के किनारे पंजतीर्थी इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ की आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू होने की जानकारी है। रात दस बजे के लगभग दरिया में संदिग्ध मूवमेंट देखने के बाद पुलिस और सीआरपीएफ टीम ने गोलीबारी की। पूरे इलाके को घेर लिया गया है। पिछले नौ दिन के भीतर तीसरी बार आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई है।

विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकोट पुलिस चौकी की टीम के साथ सीआरपीएफ की एक छोटी टुकड़ी ने पंजतीर्थी बरोटा में तीन संदिग्धों की मूवमेंट देखी। उन्हें रोकने का प्रयास करते हुए गोलीबारी की गई। गोलीबारी होते ही सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर रवाना किया गया है। सुफैन में वीरवार को जहां आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी और इसके बाद द्रब्बड़ में जहां रविवार शाम आतंकी देखे गए थे यह उससे करीब पांच किमी की दूरी पर है।

विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, सुफैन के निकटवर्ती द्रब्बड़ इलाके में रविवार देर शाम तीन संदिग्ध आतंकी देखे जाने की सूचना के बाद रात को भी इलाके में घेराबंदी रही। सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेरकर आतंकियों के निकलने के सभी रास्ते सील कर दिए हैं। जंगल में भटक रहे आतंकियों के सफाए के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। सोमवार को इलाके में दिनभर सर्च ऑपरेशन जारी रहा। उधर, सुफैन के अंबे नाल में मुठभेड़ के बाद से ही सुरक्षाबल ओवरग्राउंड वर्करों की तलाश में जुटे हुए हैं। सोमवार तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों से संयुक्त पूछताछ केंद्र में पूछताछ की गई। आतंकियों को देखने या फिर मदद पहुंचाने के संबंध में भी जांच चल रही है। सुफैन से सटे अंबे नाल में ओवर ग्राउंड वर्कर हाजी के परिवार से पूछताछ के बाद अब बिलावर के धरालता इलाके से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

तीन संदिग्ध पानी मांगने के बहाने घुसे रसोई में, खोजने लगे रोटी
जम्मू के द्रब्बड़ क्षेत्र में रविवार रात एक चिंताजनक घटना सामने आई, जब तीन संदिग्ध व्यक्तियों ने एक घर में घुसकर अजीबोगरीब हरकत की। घटना के बाद से परिवार के सदस्य दहशत में हैं और उन्होंने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पीड़ित परिवार की एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि तीनों संदिग्धों ने सबसे पहले पानी पिलाने का बहाना बनाया। पानी मांगने के बाद वे अचानक रसोई में घुस गए। जब महिला ने पीछे मुड़कर देखा, तो वे रोटी ढूंढ रहे थे।

विज्ञापन

महिला ने विस्तार से बताया, एक संदिग्ध सब्जी की तरफ देख रहा था, जबकि दूसरा रोटी ढूंढ रहा था। उन्हें मुश्किल से दिन की बची हुई दो रोटियां मिलीं। मैंने उन्हें बताया कि अभी आटा तैयार हो रहा है और रोटियां नहीं पकी हैं। इसके बाद दो संदिग्ध रसोई में ही रुके रहे, जबकि तीसरा व्यक्ति बाहर निकलकर अन्य कमरों में झांकने लगा और परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ करने लगा।
संबंधित वीडियो

विज्ञापन

महिला ने आगे बताया कि संदिग्धों ने रसोई की शेल्फ पर 500-500 रुपये के दो नोट रख दिए। हालांकि, महिला ने साहस दिखाते हुए उन नोटों को वापस उनके हाथ में थमा दिया और लेने से मना कर दिया। संदिग्धों ने महिला से उसका नाम भी पूछा, लेकिन उसने नाम बताने से इनकार कर दिया। कुछ देर बाद, तीनों व्यक्ति बिना कुछ कहे उसी रास्ते से वापस चले गए, जिस रास्ते से वे आए थे जंगल की ओर।

महिला ने यह भी बताया कि जब संदिग्ध उनके आंगन में घुसे, तो परिवार के अन्य सदस्य भाग गए। परिवार की एक अन्य महिला सदस्य ने बताया, हम दूर से ही स्थिति देख रहे थे। तीनों लोग बैग लिए हुए थे। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। उन्होंने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें: कठुआ में भूखे हैं आतंकी: घर में घुसकर परिवार से मांगा पानी, किचन में खोजी रोटी; बड़ी मुश्किल से दो मिली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed