फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between security forces and terrorists, a terrorist killed, jammu kashmir news

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Sun, 10 Nov 2019 05:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 10 Nov 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
Encounter between security forces and terrorists, a terrorist killed, jammu kashmir news
भारतीय सेना (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में रविवार शाम हुई मुठभेड़ में एक दहशतगर्द मार गिराया गया। मुठभेड़ जारी है और इसमें कुछ अन्य आतंकियों के घिरे होने की सूचना है। मारे गए आतंकी की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


जिले के लाडूरा गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने गांव की घेराबंदी की। इसके बाद घर-घर तलाशी ली गई। घेरा सख्त होता देख एक निर्माणाधीन मकान में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर सुरक्षा बलों ने उन्हें समर्पण के लिए कहा। 
विज्ञापन


फायरिंग नहीं रुकने पर मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें एक आतंकी मारा गया। मुठभेड़ जारी रहने की वजह से प्रकाश की व्यवस्था कर पूरे इलाके को घेरा गया है ताकि आतंकी भागने न पाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

370 हटने के बाद पांच आतंकी मारे गए, नौ ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार

अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद से उत्तरी कश्मीर में दो आतंकी मारे गए हैं। लश्कर के आतंकी दानिश चन्ना समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है, जबकि छह ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) गिरफ्तार किए गए हैं। 21 अगस्त को बारामुला में एक आतंकी मारा गया था। 

10 नवंबर को बांदीपोरा में एक आतंकी मारा गया। सोपोर में लोगों को धमकाने पर पुलिस ने सात नवंबर को हिज्ब के चार ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार किए थे। हंदवाड़ा में लश्कर के भी दो ओजीडब्ल्यू पकड़े गए थे। 

उधर, पुलवामा जिले के राजपोरा गांव में पिछले महीने सेना ने एक मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन दहशतगर्द ढेर कर दिए थे। छह नवंबर को दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में लोगों को धमकी देने और भयभीत करने में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed