{"_id":"5a1f9cfe4f1c1b8e698bee67","slug":"encounter-between-security-forces-and-terrorist-in-pakherpora","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर : सुरक्षाबलों ने मार गिराए 5 आतंकी, इस साल कुल 200 आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर : सुरक्षाबलों ने मार गिराए 5 आतंकी, इस साल कुल 200 आतंकी ढेर
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Thu, 30 Nov 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुठभेड़
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब अलग-अलग ऑपरेशन में 5 आतंकी मारे गए। जम्मू-कश्मीर में इस साल अब तक 200 आतंकी मारे जा चुके हैं। हालांकि इस ऑपरेशन में एक पैरा कमांडो के घायल होने की भी खबर आ रही है।
विज्ञापन
बडगाम जिले के पखेरपोरा के फुल्तीपोरा इलाके में 4 आतंकी सेना की गोलियों के शिकार हुए तो दूसरी ओर उत्तरी कश्मीर के सगीपुरा गांव के सोपोर में एक आतंकी मारा गया। इसी ऑपरेशन में एक पैरा कमांडो भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
#Visuals fron J&K: Total 4 terrorists killed till now in Budgam encounter as operation continues (visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/nIp0nbLsr6
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 30, 2017
सुबह से चला रहा ये सर्च ऑपरेशन खबर लिख जाने तक जारी था। बडगाम इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पहले आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की और इसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षा बलों को पखेरपारा के फुल्तीपोरा इलाके में आतंकियों के मौजूदगी के इनपुट मिले थे जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर गहन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर पत्थरबाजी भी की।
जिसके बाद खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर भागने का प्रयास किया। हालांकि सुरक्षा बलों ने भी आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान पखेरपोरा का पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजने लगा। इस ऑपरेशन में सेना की 10 गढ़वाल के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) शामिल है। इलाके में एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवा को बाधित कर दिया गया है।
200 terrorists have been killed till now in 2017 in #JammuAndKashmir pic.twitter.com/ykenocDZlS
— ANI (@ANI) November 30, 2017