फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter between security forces and militants in shopian jammu kashmir

J&K: शोपियां में सुरक्षाबलों ने मार गिराए हिजबुल के 2 आतंकी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Sun, 04 Nov 2018 02:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 04 Nov 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
encounter between security forces and militants in shopian jammu kashmir
- फोटो : फाइल
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी मार गिराए गए थे। दूसरे आतंकी का शव भी रविवार को सर्च आपरेशन के दौरान बरामद कर लिया गया। इससे पहले शनिवार देर शाम एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया था। इसके पास से एक एके-47 रायफल बरामद हुई थी।
विज्ञापन


मारे गए दोनों आतंकियों में से एक की पहचान मोहम्मद इरफान भट और दूसरे की शाहिद मीर के तौर पर हुई है। दो अन्य आतंकवादी मौके से भागने में कामयाब रहे। उन्हें पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों का पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। इस ऑपरेशन में सेना की 23 पैरा, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को लगाया गया था।
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम सेना को शोपियां के खुदपोरा गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। घेराबंदी सख्त होता देखकर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें दोनों आतंकी मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इरफान पिछले साल आतंकी संगठन में शामिल हुआ था, जबकि शाहिद 2004 में आर्म्स के एक मामले में था। मौके से हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाहिद मीर एक आम नागरिक है वह कभी भी आतंकी संगठन में शामिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed