फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between security forces and militants in Shopian Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीरः शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, हिजबुल के तीन आतंकी ढेर

Mon, 20 Jan 2020 11:46 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 20 Jan 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Encounter between security forces and militants in Shopian Jammu and Kashmir
मुठभेड़ में मारे गए आतंकी

दक्षिणी कश्मीर में शोपियां के वाची इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में हिजबुल के तीन आतंकी मारे गए। इस साल की यह तीसरी मुठभेड़ है। आज यानी कि सोमवार सुबह सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि वाची इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं। आनन-फानन में सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा पाकर सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन


सुरक्षाबलों ने आतंकियों से समर्पण करने की भी बात कही लेकिन सुरक्षाबलों की इस अपील को दरकिनार करते हुए आतंकी लगातार फायरिंग करते रहे। वहीं जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है।
विज्ञापन


मारे गए आतंकवादियों में से एक आदिल शेख है। यह शोपियां का ही रहने वाला था। यह जम्मू-कश्मीर पुलिस में एसपीओ के पद पर भी रह चुका था। जहां से भाग कर यह आतंकी संगठन हिजबुल में शामिल हो गया था। इसने 29 सितंबर 2018 को जवाहर नगर श्रीनगर से पीडीपी के तत्कालीन विधायक अजाज मीर के घर से 8 हथियार लूटे थे। दूसरा आतंकी वसीम वानी है। यह भी शोपियां का ही रहने वाला था। तीसरे आतंकी की पहचान जहांगीर मलिक के रूप में हुई है। वह पुलवामा जिले के अचेन इलाके का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 जनवरी को त्राल में सेना ने मार गिराए तीन आतंकी

इससे पहले 12 जनवरी को पुलवामा के त्राल में सेना ने मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकियों में हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर हमाद खान भी शामिल था। हमाद का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी रही।

बता दें कि आतंकी सबजार अहमद भट्ट के मारे जाने के बाद हिजबुल मुजाहिद्दीन ने आतंकी हमाद खान को कश्मीर में आतंकवाद फैलाने की जिम्मेदारी दी थी। साथ ही उसे नया कमांडर बनाया था। आतंकी हमाद त्राल का रहने वाला था। यह आतंकी हिजबुल के पूर्व कमांडर बुरहान वानी के साथ घाटी में आतंक फैलाने का काम कर चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed