{"_id":"5d074a388ebc3e5e3d44bde9","slug":"encounter-between-security-forces-and-militants-in-anantnag-jammu-kashmir-three-gun-down","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पाकिस्तानी एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ में मेजर शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पाकिस्तानी एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ में मेजर शहीद
Mon, 17 Jun 2019 10:00 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 17 Jun 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सुरक्षाबल
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के अच्छाबल इलाके में सोमवार को मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया। ऑपरेशन के दौरान सेना के एक मेजर शहीद हो गए, जबकि एक अन्य मेजर और दो जवान घायल हो गए। घायल मेजर की हालत गंभीर बताई गई है। शहीद मेजर केतन शर्मा का घर उत्तर प्रदेश में मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के श्रद्धापुरी फेस-2 में है। मारे गए आतंकी से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के अच्छाबल इलाके में सोमवार को मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया। ऑपरेशन के दौरान सेना के एक मेजर शहीद हो गए, जबकि एक अन्य मेजर और दो जवान घायल हो गए। घायल मेजर की हालत गंभीर बताई गई है। शहीद मेजर केतन शर्मा का घर उत्तर प्रदेश में मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के श्रद्धापुरी फेस-2 में है। मारे गए आतंकी से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है।
अच्छाबल के बिडूरा गांव में रविवार देर रात सुरक्षा बलों को दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर सेना की 19 राष्ट्रीय राइफ ल्स (आरआर), सीआरपीएफ और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। सोमवार तड़के मुठभेड़ शुरू हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक आतंकी का शव बरामद किया गया, जिसके पास से हथियार और गोला बारूद मिले। सेना के दो मेजर सहित चार जवान घायल हुए थे। उन्हें सेना के 92 बेस अस्पताल रेफ र किया गया। इनमें मेजर केतन शर्मा को बचाया नहीं जा सका। पुलिस के अनुसार मारे गए आतंकी की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त तथा संगठन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
मुठभेड़ शुरू होते ही भड़की हिंसा, मोबाइल इंटरनेट ठप
मुठभेड़ के शुरू होते ही इलाके में हिंसा भड़क उठी। स्थानीय युवाओं ने सड़क पर उतरकर जमकर पत्थरबाजी की। इस बीच भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए। काफ ी देर तक इलाके में भिड़ंत जारी रही। इस बीच जिले में मोबाइल इंटरनेट सुविधा भी ठप कर दी गई।

परिवार में इकलौते बेटे थे केतन
शहीद मेजर केतन परिवार में इकलौते पुत्र थे। उनकी एक बहन है। मेजर का विवाह 2012 में हुआ था। उनकी पत्नी ईरा इन दिनों पांच वर्ष की बेटी के साथ दिल्ली अपने मायके में हैं। शहीद मेजर के पिता रवींद्र कुमार शर्मा ने बताया कि वह 20 दिन पहले ही 27 मई को अवकाश से अपनी ड्यूटी पर लौटे थे।
सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड हमला
दक्षिणी कश्मीर के त्राल में आतंकियों ने सीआरपीएफ के 180 बटालियन के कैंप पर ग्रेनेड हमला किया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। पुलिस ने किसी भी हमले से इनकार किया है।