फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between militants and security forces in Pulwama

जम्मू-कश्मीर: त्राल मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एक ने किया समर्पण, हथियार बरामद

Mon, 26 Oct 2020 07:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 Oct 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
Encounter between militants and security forces in Pulwama
फाइल फोटो
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के त्राल के नूरपोरा इलाके में सोमवार शाम मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया। एक अन्य आतंकी ने आत्मसमर्पण कर दिया। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि ऑपरेशन में एक आतंकी मारा गया है, जबकि दूसरे ने समर्पण कर दिया है। 
विज्ञापन


मारे गए आतंकी से हथियार बरामद किया गया है। नूरपोरा में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस, सेना तथा सीआरपीएफ की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख घर में छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


जवानों ने संयम बरतते हुए पहले तो आतंकियों को समर्पण करने का मौका दिया। इसके बाद भी उन्होंने फायरिंग जारी रखी तो जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान एक आतंकी मारा गया। साथी के मारे जाने के बाद दूसरे आतंकी ने समर्पण कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी कश्मीर के अनुसार मुठभेड़ शुरू होने से पहले आतंकियों को समर्पण करने का भरपूर मौका दिया गया। इसके बाद भी वे नहीं माने तो जवाबी कार्रवाई में एक को मार गिराया गया। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए मारे गए आतंकी को दफनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed