{"_id":"5cee5640bdec22070352c25b","slug":"encounter-between-militants-and-security-forces-in-pinjoura-of-shopian-in-south-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: शोपियां में कासो के दौरान भड़की हिंसा, एक की मौत, 20 से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में कासो के दौरान भड़की हिंसा, एक की मौत, 20 से अधिक घायल
Wed, 29 May 2019 07:30 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 29 May 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए कासो के दौरान भड़की हिंसा में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। 20 से अधिक घायल हुए हैं। मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई। इलाके में आतंकियों को तलाशने के लिए ऑपरेशन लगातार जारी है।
विज्ञापन
जिले के एक सूचना के आधार पर सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), 23 पैरा, सीआरपीएफ और एसओजी के जवानों द्वारा जिले के पिंजूरा इलाके के गुगलूरा गांव में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने वार्निंग शॉट्स दागे। कुछ देर बाद आतंकियों की ओर से भी फायरिंग की गई। इससे शुरू हुई मुठभेड़ कुछ देर तक जारी रही। सूत्रों के अनुसार आतंकी जिस मकान में छिपे थे वहां से फरार होकर पास के सेब के बगीचे में छिप गए।
विज्ञापन
इस बीच इलाके में मुठभेड़ की खबर फैलने के साथ ही युवाओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कासो में खलल डालने के लिए सुरक्षा बलों पर पथराव किया। इन्हें खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। पेलेट गन का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
हालात को काबू में करने के लिए हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। हिंसक झड़पों के दौरान घायलों में से तीन को बुलेट इंजुरी थी। इन्हें जिला अस्पताल शोपियां ले जाया गया, जहां बुदरहामा निवासी सज्जाद अहमद पररे ने दम तोड़ दिया। हालांकि, पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।